मां शाकंभरी सकराय धाम की विशाल चुनरी यात्रा की तैयारी शुरू:महिलाओं ने मंगल गीत गाकर लगाई चुनरी के बूटियां

Nov 30, 2025 - 11:19
 0
मां शाकंभरी सकराय धाम की विशाल चुनरी यात्रा की तैयारी शुरू:महिलाओं ने मंगल गीत गाकर लगाई चुनरी के  बूटियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक खेल मैदान के निकट गणेश जी मंदिर ,कुमावत धर्मशाला में रविवार को महिलाओं ने मां शाकंभरी की चुनरी के बूटी लगाने का कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाकंभरी माता का  प्राकट्य दिवस पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के निकट कुमावत धर्मशाला में  महिलाओं और पुरुषों ने मंगल गीत गाकर चुनरियों में बूटी लगाने का कार्य शुरू किया। 3 जनवरी को विशाल चुनरी यात्रा जमात में स्थित गणपति गार्डन से निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्ग , शाकंभरी गेट से होते हुए पैदल शाकंभरी तक जाएंगे। मूलचंद सैनी ने बताया की चुनरी में बूटी लगाने के कार्य को लेकर घर-घर चुनरिया वितरित की जाएगी। इस विशाल चुनरी यात्रा में दूर-दूर से हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल होंगे इस दौरान आशा अग्रवाल, संगीता शर्मा, हेपी शर्मा, कंचन, अंजू, संतोष, संजू, बिंदू, कमला, सुनिता, आशा कंवर, सुजाता विश्वास, हंसा शाह, मीनू खेराड़ी, मूलचंद सैनी, सुनील सैनी, सज्जन चेजारा आदि थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................