4 दिसंबर को तिलकपुर धाम में होगा विशाल भंडारे का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकपुर में हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्णिमा को तिलकपुर धाम मंदिर में हरचंद महाराज जी के भण्डारे का आयोजन 4 दिसंबर को किया जा रहा है।
गुरु सेवक नरेंद्र कुमार तिलकपुर ने बताया कि यह भंडारा गुरू भाई प्रताप नंगली अलवर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
भंडारे से पूर्व बुधवार चौदस को महाराज जी के रात्रि सत्संग का आयोजन एंव 4 दिसंबर गुरुवार पूर्णिमा को प्रातः 10:00 बजे महाराजजी के मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। संत्सग मे दूर दराज संत्सगी कलाकार अपनी गायक कला का रंग गुरु महाराज के चरणों में अर्पित करेगें।

