विधायक प्रमोद जैन भाया ने किसानों की सिंचाई हेतु पानी तथा बिजली आपूर्ति को लेकर लिखे पत्र

Dec 2, 2025 - 15:31
 0
विधायक प्रमोद जैन भाया ने किसानों की सिंचाई हेतु पानी तथा  बिजली आपूर्ति को लेकर लिखे पत्र
भाया ने की पर्याप्त मात्रा में नहरों में जल प्रवाह एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग
अंता (शफीक मंसूरी )  किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई हेतु चम्बल की दांयी नहर में जल प्रवाह बढाए जाने एवं दिन के समय 6 घण्टे निर्बाध रूप से थ्री फेेज बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा पत्र लिखे गए है।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया को क्षेत्र के कई किसान भाईयों द्वारा वर्तमान में रबी की फसलों में सिंचाई हेतु सीएडी की नहरों में पर्याप्त प्रवाह के साथ जल आपूर्ति किए जाने तथा दिन के समय निर्बाध रूप से 6 घण्टे थ्रीफेज बिजली की आपूर्ति करवाए जाने को लेकर अवगत करवाया गया है। 
विधायक भाया द्वारा किसानों की समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, आयुक्त सीएडी कोटा, जिला कलक्टर बारां, अधीक्षण अभियन्ता सीएडी कोटा एवं जयपुर वि़द्युत वितरण निगम लिमिटेड बारां को पत्र लिखे गये। भाया ने अपने पत्र में अवगत करवाया कि इस साल भारी बरसात के कारण बारां जिले का किसान पहले ही बर्बाद हो चुका है तथा अभी वर्तमान में किसानों को अपनी रबी फसल गेहूं, सरसों, धनिया, लहसुन की सिंचाई हेतु चम्बल की दांयी नहर से पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पा रहा है, जिसके कारण किसानों में काफी आक्रोष व्याप्त है। वही सिंचाई के लिए थ्री फेज बिजली की दिन के समय निर्बाध रूप से आपूर्ति की जरूरत है लेकिन किसानों को अलग-अलग चरणों में रात्रि के समय बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ठण्ड के समय रात के समय किसानों द्वारा खेत पर कार्य करने के दौरान कई किसानों की पूर्व में मौंते भी हो चुकी है। भाया ने किसानों को चम्बल की दांयी मुख्य नहर से पर्याप्त जल प्रवाह करवाए जाने तथा दिन के समय निर्बाध रूप से थ्रीफेज 6 घण्टे बिजली आपूर्ति करवाए जाने की सरकार, प्रषासन से मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है