तेजादशमी व जलझूलनी ग्यारस पर 5 दिवसीय भव्य डोल मेले का आयोजन
अंता (शफीक मंसूरी ) तेजादशमी एवं जलझूलनी ग्यारस (डोल मेला) के पावन अवसर पर इस वर्ष 5 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात्रि को रेखा मेवाड़ा एंड पार्टी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा ,
नगरपालिका अन्ता अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल , श्री वीर बालाजी बमोरी मेला अध्यक्ष महेंद्र सुमन एवं बमोरी बालाजी धाम मंदिर समिति अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी ने बताया कि 5 सितंबर शुक्रवार की रात्रि डोल मेला रंगमंच पर रेखा मेवाड़ा एंड पार्टी आर्केस्ट्रा का आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश सिंह सिकरवार जिला अध्यक्ष भाजपा जिला बारां, अध्यक्षता रामेश्वर खंडेलवाल अध्यक्ष नगरपालिका अंता, विशिष्ट अतिथि जगदीश मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, रोहित नदवाना नगर अध्यक्ष अंता, राकेश जैन महामंत्री भाजपा बारां, ओम पारेता नगर अध्यक्ष भाजपा बारां, मोरपाल सुमन प्रधान पंचायत समिति बारां, दिलीप शर्मा कचरी जिला उपाध्यक्ष बारां, दिलीप मीणा पूर्व मांगरोल अध्यक्ष, रमाशंकर वैष्णव, लक्ष्मण सिंह हाडा, दिनेश सोनी, मोरध्वज मीणा, सतीश नैनीवाल , चंद्रशेखर बोहरा, पुष्पदयाल मीणा मंडल अध्यक्ष सीसवाली, जयेश गालव, प्रशांत विजय, कौशल गालव, मनोज बाटला, लोकेश दाधीच, ओम बालाजी, हनुमंत सिंह हाडा, कृष्ण अवतार मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, शिवराज सिंह जी प्रधान साहब ,राजू खत्री उपस्थिति रहेंगे। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में पिंकी कोटा, समीर सरगम सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिए विशेष झूले , चकरी भी लगाए गए हैं।


