जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न, 504 अध्यापकों के स्थायीकरण का किया अनुमोदन
अंता (शफीक मंसूरी ) बारां सोमवार को जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में आज जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां, उपखण्ड अधिकारी बारां एवं जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक बारां उपस्थित रहे। बैठक में माननीय न्यायालय की अनुपालना में फौजदारी प्रकरण पर 2 ग्राम विकास अधिकारियों को रूके हुए वेतन भत्ते दिए जाने का निर्णय कर राहत प्रदान की गयी। जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक षिक्षा बारां से प्राप्त 504 अध्यापकों के स्थायीकरण का बैठक में अनुमोदन किया जाकर उनको राहत प्रदान की गई।