विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए कार्यक्रम की घोषणा

Dec 2, 2025 - 15:44
 0
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए कार्यक्रम की घोषणा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का तिथिवार नवीन कार्यक्रम घोषित किया गया है। अब 11 दिसम्बर तक परिगणना का कार्य पूरा किया जायेगा।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम-
उप जिला निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि परिगणना अवधि 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक, मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन/सुव्यवस्थीकरण 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तक, कन्ट्रोल टेबल का अद्यतन एवं प्रारूप निर्वाचक नामावली की तैयारी 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) से 15 दिसंबर 2025 (सोमवार) तक निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन एवं 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक, दावे-आपत्तियों का निस्तारण (नोटिस चरण, सुनवाई, सत्यापन, निर्णय एवं ईआरओ द्वारा एक साथ निष्पादन) 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) से 07 फरवरी 2026 (शनिवार) तक, निर्वाचक नामावली के हेल्थ पैरामीटर्स की जाँच एवं आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करना 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 (शनिवार) तक किया जाना हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा इसकी सूचना राज्य के समस्त राजनैतिक दलों को आवश्यक रूप से दी जा रही है। उन्होंने सभी मतदाता, राजनैतिक दल एवं आमजन से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करें तथा पात्र नागरिक अपना नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने/संशोधन/विलोपन हेतु निर्धारित अवधि में आवेदन अवश्य करें। अधिक जानकारी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें या टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है