कुलदीप चौधरी बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अलवर जिला महासचिव:संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Jul 16, 2026 - 21:00
 0
कुलदीप चौधरी बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अलवर जिला महासचिव:संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

कठूमर / अलवर  (दिनेश लेखी)
कस्बे के कर्मठ एवं सक्रिय युवा कांग्रेस नेता कुलदीप चौधरी को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का अलवर जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर नियुक्ति के बाद कुलदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास एवं सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, ओबीसी समाज के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कुलदीप चौधरी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नीमा चौधरी मानखेडा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि कुलदीप चौधरी के नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जिले में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है