रेलवे स्टेशन के समीप 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर राजगढ़ व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां मृतक काली पहाड़ी निवासी देवकरण मीना के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी अलवर के हैडकांस्टेबल शंकरलाल ने बताया कि सूचना मिली की राजगढ़ स्टेशन के समीप फाटक संख्या 140 पर ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां मृतक की शिनाख्त राजगढ़ क्षेत्र के काली पहाड़ी निवासी देवकरण मीना के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।