बड़ौदामेव में बंदर-कुत्तों का आतंक: निजी शिक्षा संस्थान संघ ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, पकड़ने की मांग की
गोविंदगढ़ के बड़ौदामेव कस्बे में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान निजी शिक्षा संस्थान संघ ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रेखा गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने इन जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।
निजी शिक्षा संस्थान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मीना ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों, आवारा पशुओं और आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। विद्यालयों में आने-जाने के दौरान बच्चों को काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे अभिभावकों और छात्रों में डर का माहौल है। स्कूल संचालक इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। ज्ञापन में नगर पालिका ईओ से निराश्रित पशुओं, बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।
इस दौरान निजी शिक्षा संस्थान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मीना, सचिव कुमार जांगिड़, कोषाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, और अन्य स्कूल संचालक गौरव प्रिय जैमन, चरण सिंह चौधरी, घनश्याम सैनी, राम खिलाड़ी चौधरी आदि उपस्थित रहे।