मंत्रालयिक कार्मिको ने जीत के लिए लगाया दमखम, 52 वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Dec 8, 2025 - 13:54
 0
मंत्रालयिक कार्मिको ने जीत के लिए लगाया दमखम, 52 वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पाली (राकेश कुमार लखारा) राजेंद्र नगर भालेलाव रोड स्थित वंदे मातरम एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय 52 वीं जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक आगाज हुआ  जिसमे जिले भर के मत्रालयिक कार्मिको ने जीत के लिए दमखम लगाया।
उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक (माध्यमिक) बलवीर सिंह राणावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आगाज माॅ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । तत्पश्चात जिले भर से आए कार्मिको का पंजीयन कर खेल का नाम एवं टीम का निर्माण किया गया।

शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता मे बास्केटबाल, वालीबाल, टेबल टेनिस,केरम,शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट,रस्सा कस्सी,लंगोरी, खो-खो,लम्बी कूद,त्रिकूद, तश्तरी फेक, भाला फेक, गोला फेक, सुगम संगीत,एकाभिनय, एकल नृत्य,विचित्र वेशभूषा, हारमोनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन,झांझ वादन,समेत विभिन्न प्रकार की दौडो का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाडियो ने जीत के लिए दमखम लगाया।
सम्मान के साथ ही आज होगा समापन - शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कि मंगलवार को आगामी दिनो मे राजकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत होने वाले मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारियो का श्रीफल शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान के साथ ही दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली रिछपाल सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) राहुल राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जे.डी.कार्यालय डा.भूपेन्द्र सोढा आदि मौजूद रहेंगे।

ये रहे मौजूद - इस मौके पर राजेश माथुर, दिनेश गिरी, विनोद शर्मा,राहुल परमार, अजयपाल सिंह चंपावत,गिरवर सिंह राव, हेमंत ओझा, जितेन्द्र गोस्वामी,  दिनेश कुमार कंसारा,नवीन कुमार जैन, हुक्मीचंद सैन, सुल्तान खान, रतन सिंह,रक्षित शर्मा, कुलदीप जोशी, महेन्द्र वैष्णव, कुलदीप सज्जाद जहीर खान, सरवर खान,बाबुलाल खोरवाल,कैलाश जोशी,मंगल सिंह राजपुरोहित, गणपत सोडावास, दुर्गालाल गहलोत,  कमलेश पंवार, विजय चौधरी, नीरजा शर्मा,पूजा चारण, सुनिता कुमावत, अनिता सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................