भारतीय सेना से निवृत्त एनएसजी कमांडो ने अपनी माँ की पुण्यतिथि पर किया गो सवामणी का आयोजन

Dec 10, 2025 - 12:58
 0
भारतीय सेना से निवृत्त एनएसजी कमांडो ने अपनी माँ की पुण्यतिथि पर किया  गो सवामणी का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) श्री राठ सार्वजनिक गौशाला दहमी में अर्पण सेवा फाउंडेशन की प्रेरणा से भारतीय सेना से सेवानिवृत एनएसजी कमांडो सतपाल यादव,व विक्रम यादव ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर गो सवामणी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक हीरालाल प्रजापति व राकेश मुच्छल ने बताया कि अर्पण सेवा फाउंडेशन अपने सेवा के विभिन्न आयाम में कार्य करते हुए आज फाउंडेशन के सदस्य सतपाल यादव,  ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि पर श्री राठ सार्वजनिक गौशाला में गो सवामणी का आयोजन कर 15 क्विंटल दलिया गौ माता को खिलाया गया साथ में गौशाला में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को बढ़ती सर्दी को देखते हुए लोई भेंट की गई।
इस दौरान अर्पण सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा भामाशाह परिवार को साफा, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह बैठकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया ।      
गौशाला अध्यक्ष सतीश यादव का भी फाउंडेशन परिवार द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया समय-समय पर अर्पण सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा गौशाला में दी जा रही सेवाओं के लिए गौशाला प्रबंधन समिति ने फाउंडेशन सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस दौरान अर्पण सेवा फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव ने फाउंडेशन के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला सेवा के क्षेत्र में बढ़ रहे आयाम के बारे में ग्रामीण जनों को परिचित करवाया।
इस दौरान अर्पण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार प्रजापति ,सचिव एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, फाउंडेशन सदस्य राजेश मेहता ,वीरेंद्र सिंह, मिश्रीलाल यादव पुर्व अध्यक्ष गौशाला, श्रीराम यादव पूर्व अध्यक्ष गौशाला, देवदत्त यादव, कैलाश चंद, भूप सिंह, डॉक्टर सरजीत, रामचंद्र यादव पूर्व सचिव, लक्ष्मी नारायण ,डॉक्टर करण सिंह, कैलाश, राजेश, सोनू , बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................