असहाय एवं निशक्तजनों की सेवा से मिलेगी आत्म संतुष्टि -लियो अक्षत जैन

Aug 13, 2024 - 17:01
 0
असहाय एवं निशक्तजनों की सेवा  से मिलेगी आत्म संतुष्टि -लियो अक्षत जैन

गुरला (बद्रीलाल माली) बिजयनगर : लियो क्लब सदस्य लियो अक्षत जैन की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लियो प्रांत 3233 ई1 के प्रांतीय अध्यक्ष लियो अमन गुप्ता,लियो क्लब नागदा ग्रेटर  के अध्यक्ष लियो अनुज कांठेड़ व लियो क्लब इन्दौर वेस्ट के अध्यक्ष लियो अखिल माहेश्वरी द्वारा ट्विनिंग एक्टिविटी की गयी। जिसमें लियो अक्षत जैन ने अपने बड़े भाई लियो बहुप्रांत 3233 के पूर्व बहुप्रांतीय उपाध्यक्ष लियो दीपक दुआ की प्रेरणा और मागदर्शन से उक्त कार्यक्रम किया। इसके अंतर्गत स्थानीय बरल रोड स्थित अपना घर वृद्धाश्रम,बिजयनगर में मंदबुद्धि, असहायों को रविवार को आवासी प्रभुजी की सेवा करके उन्हें फल,मिठाई,नमकीन, बिस्किट्स व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित कर एवं आश्रम प्रवासियों को भोजन प्रसादी कराने का सौभाग्य प्राप्त किया।
उनके आत्मीयतापूर्ण  व्यवहार से प्रवासियों के चेहरे खिल उठे। लियो अक्षत जैन ने वृद्धाश्रम पदाधिकारियों की देख-रेख में 40 आवासीय प्रभुजी को खाद्य पदार्थ वितरित किए  एवं भोजन कराया। इससे पूर्व लियो जैन ने अपना घर आश्रम में स्थित शिवालय की पूजा-अर्चना भी की।
कार्यक्रम के दौरान लियो अक्षत जैन ने कहा कि प्रबुद्धजनों की सेवा कर उन्हें सुखद अनुभूति होती है। इससे पूर्व भी गौशाला एवं पक्षीशाला में भी मांगलिक कार्य के अवसर पर सेवाएं देते रहे हैं। अक्षत ने कहा कि सेवाभावी लोग परिवारजनों की पुण्यतिथि, जन्मतिथि तथा अन्य मांगलिक कार्य दिखावे से दूर रहकर गौ सेवा, विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देकर  और अन्य सेवा कर भी संपन्न कर सकते हैं। जैन  ने कहा कि त्याग व जरूरतमंद व असहाय लोगों की सामर्थ्यानुसार तन, मन और धन से सेवा करें। इसलिए आपके  मन को संतोष मिलेगा। कार्यक्रम  के दौरान आश्रम संचालक विजय गुप्ता ने आभार जताते हुए कहा कि लियो अक्षत जैन द्वारा समय समय पर आवासियों को यथासंभव सहायता दी जाती है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। इससे अन्य जनों को भी प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब के सदस्य लियो अक्षत जैन, सुशील जैन,भारती जैन, वृद्धाश्रम के संचालक विजय गुप्ता,पवन कुमार व आश्रम के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................