जिला प्रभारी मंत्री 12 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर रहेंगे

Dec 11, 2025 - 14:13
Dec 11, 2025 - 14:14
 0
जिला प्रभारी मंत्री 12 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर रहेंगे

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत 12 दिसम्बर शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री प्रातः 10.15 बजे राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आमजन तक प्रसारित करने हेतु प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात् प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रट सभागार में राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के संदर्भ में मीड़िया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे भरतपुर विकास प्राधिकरण ऑडिटोरियम में विकसित भारत की अवधारणा- भारत केन्द्रित वैश्विक दृष्टिकोण विषय पर दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री डीग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
--

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है