सिरस महावीर जी रथ यात्रा मेला पोस्टर का विमोचन; सिरस में 7 अप्रैल को रथयात्रा मेला

Apr 4, 2026 - 19:09
 0
सिरस महावीर जी रथ यात्रा मेला पोस्टर का विमोचन; सिरस में 7 अप्रैल को रथयात्रा मेला

भुसावर (विष्णु मित्तल) श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से  गांव सिरस स्थित श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मन्दिर पर 7  अप्रैल को आयोजित भगवान कलिकाल कल्पतरू महावीर जी रथ यात्रा मेला की सफलता के लिए महावीर जी रथ यात्रा मेला पोस्टर का विमोचन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन तथा मंत्री रिखबचंद जैन ने बताया कि 7 अप्रेल को एक दिवसीय कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर जी रथ यात्रा मेला लगेगा। इस दिन सुबह 7ः00 से नवकारशी, सुबह 9 बजे कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर स्वामी की पूजाण्अर्चना, रथ यात्रा की बोली, 11ः30  बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी। मेले में भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, आगरा, कलकत्ता, मथुरा, अजमेर, फिरोजाबाद, टुण्डला, अहमदाबाद, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सवाईमाधोपुर, पलवल, नोएडाएगाजियाबाद, टोंक, कोटा, झालावाड, डीग आदि जिले सहित खेडलीगंज, भिवाडी, वैर, हलैना,
बल्लभगढ, महवा, हिण्डोन, बयाना, मुड़िया साद आदि स्थान के जैन समुदाय के लोग शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................