विधायक सुखवंत सिंह ने नसवारी स्कूल को दिए 150 स्टूल-मेज: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेज बनवाने के लिए 5 लाख की घोषणा की

Dec 13, 2025 - 11:15
Dec 13, 2025 - 13:21
 0
विधायक सुखवंत सिंह ने नसवारी स्कूल को दिए 150 स्टूल-मेज: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेज बनवाने के लिए 5 लाख की घोषणा की

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़  उपखण्ड के ग्राम नसवारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विधायक सुखवंत सिंह ने 150 स्टूल और 150 मेज भेंट किए। उन्होंने विद्यालय के एक छात्र को स्टूल पर बैठाकर नए फर्नीचर का शुभारंभ किया।

स्टेज बनवाने के लिए 5 लाख की घोषणा
विधायक सुखवंत सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय में स्टेज बनवाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बच्चों के लिए खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग विधायक से की।

विधायक ने कहा- सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना उनका लक्ष्य है, ताकि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा में निवेश ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री लखविंदर सिंह गिल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत, प्रधानाचार्य संदीप जैन, सरपंच अनवर खान, कानाराम, रवीना कुमारी, चरण सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................