टपूकड़ा महाविद्यालय में बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Dec 16, 2025 - 01:23
 0
टपूकड़ा महाविद्यालय में बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में सोमवार को राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत छात्राओं को बैंकिंग के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिला नीति प्रभारी डॉ उमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत, डिजिटल लेन–देन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम मे पंजाब नेशनल बैंक टपूकड़ा के शाखा प्रबंधक सुरेश छतरवाल ने छात्राओं को बैंक खाता खोलने से लेकर एटीएम, डेबिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के साथ ही मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, ऑनलाइन भुगतान एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, छात्र शिक्षा ऋण तथा बीमा योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं के लाभ बताए। इस अवसर पर प्राचार्य  मनोज चौपड़ा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुवे कहा की वर्तमान आर्थिक युग में प्रत्येक व्यक्ति मे वित्तीय जागरूकता होना अत्यंत आवश्यक है ताकि सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम के प्रश्न–उत्तर सत्र में छात्राओं की बैंकिंग लेनदेन से संबंधित विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में डा रमेश चंद्र शर्मा द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है