महाराणा प्रताप छात्रावास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मनाया जन्मदिन
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर महाराणा प्रताप छात्रावास आदर्श विद्या मंदिर रंजीत नगर भरतपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रावास की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं और बधाइयां प्रेषित करते हुए ईश्वर से उनके खुशहाल स्वस्थ और निरोगी जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर छात्रावास में सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में निवास कर रहे घुमंतू परिवारों के बच्चों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, शांति मंत्र, रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ कर ईश्वर से मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर छात्रावास संरक्षक गोविन्द गुप्ता, शंकर अग्रवाल, योगेश कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यानिकी विभाग भरतपुर तथा बीरेंद्र बिष्ट सहित छात्रावास में सहयोग करने वाले साथी भी उपस्थित रहे।