विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने चौमूं दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
चौमूं (राजेश कुमार जांगिड़ ) चौंमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने चौमूं दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चरण सिंह जाट, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय सिंह शेखावत, संयुक्त सचिव राजेश फल्डोलिया, पुस्तकालय सचिव संजय नटवाड़िया, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका यादव तथा कार्यकारिणी सदस्य हीना न्यारिया एवं अनुज सिंह शेखावत को निर्वाचित होने के उपरांत माला एवं साफा पहनाकर आत्मीय एवं गरिमामय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. शिखा मील बराला ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह टीम संगठन को नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी। आप सभी मिलकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के हितों, अधिकारों और सम्मान की मजबूती से रक्षा करेंगे। आपकी सक्रिय भागीदारी, अनुभव और नेतृत्व क्षमता संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाएगी। मुझे उम्मीद है कि आपका कार्यकाल न केवल संगठन के लिए, बल्कि चौमूं के अधिवक्ताओं और समाज के लिए भी प्रेरणादायक और यादगार रहेगा। मैं सभी पदाधिकारियों को आश्वासन देती हूँ कि मेरी और से हमेशा सहयोग रहेगा। संगठन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मैं हर संभव मदद सुनिश्चित करूंगी। मैं नव-निर्वाचित टीम के उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ।

