जयपुर रेंज आईजी ने ली बैठक, नए कानून के बारे में पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के मिनी सचिवालय में जयपुर रेंज के आईजी की ओर से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए कानूनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आईजी ने बैठक के दौरान बताया कि अलवर जिले में अपराध नियंत्रण की स्थिति संतोषजनक है। अलवर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतत रूप से कार्य कर रही है।बैठक में साइबर अपराध पर विशेष जोर दिया गया।