पुलक पर्व पर चौसठ रिद्धी विधान व चिकित्सा जांच शिविर हुआ आयोजित

May 12, 2026 - 19:40
 0
पुलक पर्व पर  चौसठ रिद्धी विधान व चिकित्सा जांच शिविर हुआ आयोजित

जयपुर, (कमलेश जैन) परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 56 वें अवतरण दिवस महोत्सव के अवसर पर 9 व 11 मई  को  पुलक मंच परिवार  महारानी फार्म द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पुलक मंच की प्रार्थना के साथ पुलक पर्व महोत्सव प्रारंभ हुआ।
   गायत्री नगर महारानी फार्म पुलक मंच शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार 11 मई को दिन में 1 बजे से गायत्री नगर दिगम्बर जैन मंदिर जी में  चौंसठ  रिद्धी का आयोजन विधानाचार्य  पं. अजित शास्त्री के निर्देशन में  किया गया, कार्यक्रम संयोजक  बीना टोंग्या व अनिता बड़जात्या थीं।
 इस अवसर पर  लता सोगानी , अनिल गदिया परिवार  द्बारा दीप प्रज्ज्वलन  किया गया। विधान  में सैंकड़ों लोगों ने भक्ति के साथ चौंसठ ऋद्धि विधान व आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज की  पूजा सम्पन्न करायी। पूज्य श्री के 56वें अवतरण दिवस के अवसर पर नमन करते हुए जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय 
महामंत्री  उदयभान जैन ने पूज्य आचार्य श्री के द्वारा समाज पर किये उपकारों पर प्रकाश डाला,  प्रदीप जैन बाकलीवाल, बीना टोंग्या ने भी अपनी आचार्य श्री के प्रति विनयांजलि प्रस्तुति की,  पूज्य आचार्य श्री ने सावला नगर से आंनलाइन सम्पूर्ण जैन  समाज  को आशीर्वाद प्रदान किया।
 इस अवसर पर मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष   विजय सोगानी, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या, अनिल टोंग्या, सुरेश जैन निर्मल  सेठी,  प्रदीप बाकलीवाल, सुनील रावका बयाना वाले, राजकुमार  बाकलीवाल,कमल मालपुरा वाले, सुरेश जैन, महावीर  सोनी उपस्थित रहे। संचालन प्रदीप  बाकलीवाल द्वारा किया गया ,शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने आभार व्यक्त किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................