विधानसभा क्षेत्र चौमूं में 47 लाख की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी ने डीएमफटी मद से 1.32 करोड़ के कार्य किए स्वीकृत
चौमूं ( राजेश कुमार जांगिड़ ) विधानसभा क्षेत्र चौमूं में डीएमफटी मद से 47 लाख की लागत के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी द्वारा प्रदान की गई है। इससे पहले भी जिला कलेक्टर सोनी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 85 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र में कुल 1.32 करोड़ रूपये की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोडावाडियो की ढाणी की चारदीवारी निर्माण कार्य कार्य के लिए 10 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटावाली के खेल मैदान चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 15 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेहरा धोबलाई मे प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसा खाल्डा में दो कमरे निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय छात्रों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।