अपह्त महिला को बरामद कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र से राजपुर बड़ा की महिला को बरामद कर एमपीआर रिर्पोट को अपहरण के मुकदमे में दर्ज करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला-पुरुष राजगढ़ डीएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की लेकिंन वार्ता विफल रही।
ग्रामीण महिला की बरामदगी की मांग को लेकर अड़े रहे। ग्रामीण भागचंद बैरेर व सतीश कांकरवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि 14 दिसम्बर की रात्रि को एक महिला को युवक अपहरण कर ले गया। जिस पर पुलिस थाना टहला द्वारा अपहरण का मुकदमा न दर्ज कर एमपीआर दर्ज की। जबकि परिजनों की ओर टहला थाने में अपहरण की नामजद रिपोर्ट दी थी। ग्रामीणों ने नामजद मुकदमा दर्ज करने व लड़की को बरामद करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक धरना डीएसपी ऑफिस के बाहर जारी रहा।


