हेलमेट के लिए चलाया जागरूकता अभियान
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
बिना हेलमेट के बाइक चलाने से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बाइक सवार के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया जागरुकता अभियान के दौरान टपूकडा में झीवाना मार्ग पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया व इसका फायदा बताया गया। जागरूकता अभियान के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सविकाओं ने हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक चालक को गांधीगिरी के माध्यम से उन का फूल भेंट किया। संस्था के प्राचार्य मनोज चौपड़ा ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार हेलमेट पहनने से गंभीर रूप से घायल होने की संभावना 72 फीसद तक और मौत की संभावना 39 फीसद तक कम हो जाती है।