जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजित

Dec 24, 2025 - 14:09
 0
जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष आलोक उपाध्याय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की निर्धारित थीम म्ििपबपमदज ंदक ैचममकल कपेचवेंस जीतवनही क्पहपजंस श्रनेजपबम थी। 
जिला उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष ने बताया गया कि डिजिटल तकनीकी के उपयोग से उपभोक्ता मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता, गति एवं सुगमता आई है। मुख्य वक्ता के रूप में सहायक आचार्य सोनी मेघा अश्विनी और मनीषा सिंह ने बताया कि ई-फाईलिंग, विडियो कॉन्फ्रेसिंग तथा ऑनलाइन सुनवाई जैसी व्यवस्थाओं नें आम उपभोक्ता को न्याय तक शीघ्र पहुंच प्रदान की है। संगोष्ठी में उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उपभोक्तओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। किसी भी प्रकार की उपभोक्ता शिकायत के समाधान हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करें। इस हेतु ई-जाग्रति ई-दाखिल पोर्टल, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नम्बर 1915, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन मोबाईल ऐप 181 संपर्क पोर्टल इत्यादि के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
संगोष्ठी में अतिरिक्त जिला कलक्टर घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रमुख वक्ता के रूप में विधि महाविद्यालय के सहायक आचार्य, उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित संगठनों के प्रमुख, स्वंय सेवी संस्थाऐं एवं उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अनिल गोयल, सवेरा संस्थान, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत घनश्याम शर्मा, उर्मी सेवा संस्थान के योगेश दीक्षित, ने अपने विचारों से उपभोक्ताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कवि जय सारस्वत द्वारा किया गया। जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल एवं संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................