पाटन सरपंच सरोज मीणा का दिल्ली में नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से किया सम्मानित

Mar 14, 2023 - 00:19
 0
पाटन सरपंच सरोज मीणा का दिल्ली में नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से किया सम्मानित

अलवर (राजस्थान/ रितीक शर्मा) अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बा के नजदीक ग्राम पंचायत पाटन की  सरपंच सरोज मीणा का दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गेनाईजेशन नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से रविवार को सम्मानित किया सरपंच सरोज मीणा ने मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच व उद्योग जगत की बात हो या फिल्म जगत की विज्ञान का महत्वपूर्ण क्षेत्र हो या देश की रक्षा की आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है। जिसमें महिलाओं ने अपना परिचय न लहराया हो लेकिन फिर भी कहीं न कहीं महिलाएं आर्थिक सामाजिक राजनीतिक व मानसिक रूप से कमजोर हैं। भले ही शहर की उपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या का आंकड़ा कुछ अधिक है। लेकिन हमें यह प्रण लेना होगा कि हम शहर के साथ ग्रामीण एवं विकास में पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं के विकास में सशक्तिकरण पर भी हमें बल देना है। ताकि एक सशक्त समाज के साथ-साथ एक सशक्त भारत का निर्माण हो सके महिला सशक्तिकरण की नारी तभी सार्थक होगी जब समाज के अंतिम छोर पर खड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी मंच के सांस्कृतिक सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 22 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन पर राजनयिक सम्बन्ध वियन अभिषरण अधिनियम 1972 संख्याक 43 दिनांक 29 अगस्त 1972 अंतराष्ट्रीय महिला शक्ति संस्कृति सम्मेलन एवं नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड नई दिल्ली स्थित कृष्णन भवन में रविवार को शिक्षा चिकित्सा न्याय समाज सेवा प्रशासनिक राजनीति क्षेत्र की चयनित मनोनीत 150 महिलाओं का नारी शक्ति का आवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया व अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहायक डायरेक्टर डॉ मोहन चंद्र कनाडा एंबेसी की प्रतिनिधि सम्मानित राज्यपाल मौर्या पूर्व कुलपति गुरु रामानंद अचार्य, स्वामी आर्य तपस्वी पूर्व आई एफ एस,न्याय मूर्ति परमानंद प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार,महावीर प्रसाद टोरडी संयोजक अंतराष्ट्रीय मंच,संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान के कर कमलों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी सहित अन्य लोग मौजूद थे,सरोज मीणा का नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड के लिए मनोनीत की गई तो स्वामी आर्य तपस्वी ने सर पर हाथ रख आशिर्वाद दिया जिसके बाद उनको फोन पर बधाई देने वाले लोगों की शाम देर तक शुभकामनाएं दी गई गांव वालों ने बताया कि हमारे पंचायत के मुखिया को सरपंच का पद व रैणी सरपच संग उपाध्यक्ष का पद व जिला सचिव का पद,आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष पद या इसी तरह अनेकों पदों पर बनी हुई है। जनता की सेवा में तत्पर रहती है। चाहे विकास का काम हो या कोई अन्य व्यक्ति गत सभी कार्य को पूर्ण रूप से करती है। इसके लिए आस पास के लोगो ने फोन के जरिए शुभकामनाएं भेजी और घर आकर बधाइयां दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है