बिचगॉवा मे मनाई महाराजा सूरजमल जयंती
लक्ष्मणगढ़, (अलवर/कमलेश जैन) विनायक लाइब्रेरी बिचगांवा मे महाराजा सूरजमल की 317वी जयंती मनाई गई । जिसमें मुख्य अतिथि मानसिंह जाट पूर्व महामंत्री और गोविंद फौजी (शिक्षक निर्देशक इंडियन आर्मी) रहे ।
गोविंद फौजी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा है कि समाज में व्यापक कुरितियो को बंद करने व शिक्षा पर जोर दिया जाये। इस दौरान देवेंद्र जाट अंकित जाट वीरेंद्र जाट और अजीत चौधरी अमित जाट पुष्पेंद्र जाट सुनील जाट जितेंद्र जाट, विकास वर्मा, रविंद्र, बलराम मीणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।