राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Dec 28, 2025 - 12:31
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का हुआ समापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में सोमवार से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन किया गया lसमारोह के मुख्य अतिथि सारिका गुप्ता रही l
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई l तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने शिविर में निर्धारित किए गए अपने जागरूकता के लक्ष्यों की रिपोर्ट एवं अनुभवों को सबके साथ साझा किया l मुख्य अतिथि जन सेविका सारिका गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस शिविर के बाद स्वयं सेविकाओं के व्यक्तित्व एवं व्यवहार में आने वाले बदलावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की l
कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेविकाओं को निरंतर शांत व संयम के मार्ग पर चलते हुए अपनी शिक्षा पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया| तथा डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं अंजलि, नीतू, नचिता, मधु ,मुस्कान गर्ग ,स्वाति ,शालिनी, दीपिका, फरहा, पायल आदि को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित भी किया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................