दाऊजी महाराज (अग्रवाल समाज) मन्दिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Dec 28, 2025 - 12:33
 0
दाऊजी महाराज (अग्रवाल समाज) मन्दिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघु काशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर में श्री दाऊजी महाराज मन्दिर (अग्रवाल समाज) में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा का बाचन योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री वृन्दावन वालों के मुखारविंद से किया जायेगा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य यजमान विष्णु चन्द गर्ग डीडी वालों को प्राप्त हुआ।

 श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ होने से पूर्व श्री दाऊजी महाराज (अग्रवाल समाज) मन्दिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर बैंड बाजों के साथ 251 कलशों को महिलाएं अपने सिर पर रख कर रंग बिरंगे परिधानों को धारण कर कस्वा के मुख्य मार्गों चांदनी चौक, लाल चौक,पुरानी अनाज मंडी, नगायच मन्दिर, श्रीं 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की कुटिया, श्री सीताराम जी महाराज मन्दिर, गोपाल जी महाराज मन्दिर, पुराना बाजार होते हुए पुनः श्री दाऊजी महाराज मन्दिर प्रांगण पहुंची।

 बैंड-बाजों पर भक्तिमय स्वर लहरियों से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में अग्रवाल समाज अध्यक्ष पप्पूराम गुप्ता, महामंत्री वैदिक गोयल, राजेन्द्र मंगल, ओमप्रकाश अजरौदा वाले,रामभरोसी सिंधल,छैलविहारी गोयल,लक्ष्मन ,युवा अध्यक्ष दीपक कोठारी, राहुल सिंधल,निक्कू कोठारी, रिंकू गोयल, हेमन्त सिंघल, लोकेश कोठारी,राजू गर्ग, अमित सिंधल आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................