भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थाणी महाराष्ट्र के प्रभारी

Dec 28, 2025 - 12:30
 0
भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थाणी महाराष्ट्र के प्रभारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय सिंधु सभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कानपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि राज्य भर से प्रतिनिधिमंडल में पदाधिकारियों के साथ मातृशक्ति व युवा इकाई के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। 
बैठक में संगठन में जिम्मेदारी विस्तार करते हुए सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को अपने दायित्वों के साथ महाराष्ट्र का प्रभारी का दायित्व दिया गया है। तीर्थाणी राष्ट्रीय संत संपर्क प्रमुख का भी दायित्व निर्वहन करेंगे।
 प्रदेश अध्यक्ष मोरवाणी ने यह भी बताया कि तीर्थाणी राजस्थान में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी और पिछले  तीन वर्षों से गुजरात व दिल्ली के प्रभारी के नाते निरन्तर संगठन की गतिविधियों में प्रवास कर कार्य कर रहे थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................