राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलों हिस्सा लेते हुए शारीरिक अभ्यास किया। छात्रों ने बैडमिंटन,ऊंची कूद ,लंबी कूद ,खोखो आदि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए शारीरिक एवं मानसिक कौशल का परिचय दिया द्वितीय सत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी नूरजमां खां ने वर्तमान में शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सार्थक भागीदारी एवं सफलताओं के बारे में व्याख्यान दिया तत्पश्चात छात्रा निशु, मुस्कान, मनीषा और छात्र साहिल ने व्याख्यान दिया। तृतीय सत्र में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुंडावर में पदस्थापित चिकित्सक गौरव पोपटनी की उपस्थिति रही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया। इसके साथ ही उन्होने सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, फास्ट फूड से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में छात्र-छात्राओं को सचेत किया। इस अवसर पर दिनेश भूटानी, सीमा, राहुल आदि उपस्थित रहे।