मौजपुर में चल रही श्री राम कथा का हुआ समापन ,भंडारे का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) तहसील क्षेत्र के निकटतम ग्राम मौजपुर में पिछले दिनों से चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा का आज मंगलवार को समापन हुआ। सुबह विशेष हवन के समापन के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
उत्तम जैन ने बताया की कार्यक्रम में इलाहाबाद से आए आचार्य को सम्मानजनक विदाई की। इस मौके पर रामेश्वर दयाल जैन पूर्व सरपंच कुलदीप जायसवाल ओमप्रकाश जैमन दिनेश मोदी विनोद जैन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुभाष शर्माआदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


