उपखंड अधिकारी के नाम सोपा ज्ञापन 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग

Dec 30, 2025 - 13:24
 0
उपखंड अधिकारी के नाम सोपा ज्ञापन 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग को लेकर‌ उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में  कार्यालय में निजी सहायक रवि शर्मा को ज्ञापन सोपा। 
कस्बे के जागरुक नागरिको एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष, आदर्श कला मंडल, श्री सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष ,द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र की आवाज को स्थानीय प्रशासन के उपखंड अधिकारी, को लिखित ज्ञापन आज मंगलवार को सौंप कर बताया कि पिछले सैकड़ो वर्षों से लक्ष्मणगढ़ उपखंड पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षाप्रद मनमोहक देशभक्ति सरकारी योजनाओं की जानकारी की झांकियो का प्रशासन एवं शिक्षा परिवार के द्वारा प्रदर्शन किया जाता था। लेकिन कोरोना काल के दौरान इस कार्यक्रम पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई थी। क्षेत्र के लोगों की मांग को मध्य नजर रखते हुए सामाजिक शिक्षाप्रद मनमोहक देशभक्ति सामाजिक संदेशों की झांकियो को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर पुनः प्रारंभ करवाई जाने की मांग की है।

जिससे क्षेत्र के लोगों में शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ एवं देश प्रेम की भावना जागृत हो। आवश्यक कदम उठाए जाकर विगत वर्षों से चली आ रही झांकी प्रदर्शन परंपरा को कायम रखने का प्रशासन को अवगत कराया गया है। झांकी प्रदर्शन गणतंत्र दिवस समारोह का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। झांकिया निकालने की प्रमुखता की मांग को दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा कांग्रेस के जिला सचिव इकबाल खान अविनाश खारवाल अंकित गुप्ता मोहम्मद रफीक खेलदार रवि शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................