भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के तत्वाधान में सामाजिक भाईचारा सम्मेलन सालवाडी में हुआ आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालवाड़ी के अम्बेड़कर भवन में मंगलवार को भीम आर्मी के तत्वाधान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सामाजिक भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सुरेंद्र सिंह भारतीय, प्रदेश महासचिव नवल सिंह, जिला अध्यक्ष रामनिवास एवं कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष होतीलाल मीणा ने कार्यक्रम अध्यक्षता की।
कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष होतीलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह भारतीय ने बाबा साहब के विचारों और भीम आर्मी को कैसे आगे बढ़ाया जाए और अपने हक के अधिकारों के लिए कैसे लड़ा जाएं इस बारे में विस्तार से जानकारी दी और समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी मोनू कुमार भारतीय, महेश मीना, हेमन्त बैरवा, महेन्द्र बैरवा, सुंदरलाल बौद्ध, जगदीश बौद्ध और समस्त ग्रामवासी एवं भीम आर्मी की समस्त टीम मौजूद थी।