गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने नगर को दी 8.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने एक ही दिन में ट्रॉमा सेंटर, नवीन सीएचसी भवन, स्टेडियम और सड़क का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Nov 5, 2025 - 11:52
 0
गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने नगर को दी 8.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

डीग (नीरज जैन)  गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने बुधवार को  डीग जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र में 8.45 करोड़ रुपये की लागत के स्वास्थ्य सेवाओं और  सड़क निर्माण के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
गृह राज्य मंत्री ने डीग के गांव खोह में 575 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि इस आधुनिक अस्पताल के बनने से खोह और आस-पास के दर्जनों गाँवों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएँ अपने ही घर के पास मिल सकेंगी।
गुलपाड़ा: 200 लाख के ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण, बचेगा हर कीमती जीवन= 
 बेढ़म ने गांव गुलपाड़ा के  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 200 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित "ट्रॉमा सेंटर" का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से दुर्घटना या आपात स्थिति में घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा मिल सकेंगी ।जिससे हर कीमती जीवन को बचाया जा सकेगा। जबकि  पहले घायलों को इलाज के लिए भरतपुर या जयपुर जाना पड़ता था। यह लोकार्पण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है।

क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के अपने वादे को पूरा करते हुए गृह राज्य मंत्री बेढम बेढ़म ने ग्राम बेरू में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि यहाँ के युवा खेलों में आगे बढ़ें और इस स्टेडियम से निकलकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
विकास की गति को तेज करते हुए  बेढ़म ने बड़ेसरा में 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 2.50 किमी. लम्बी डीग-नगर रोड से बड़ेसरा संपर्क सड़क के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। जिसके लिए स्थानीय लोगों ने मंत्री जवाहर सिंह बेढम का आभार जताया।
अपराधी अब अपराध करने से पहले 100 बार सोचता है= 
उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए, गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने विकास के साथ-साथ सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा जो दो वर्ष पहले गाँवों में गुंडागर्दी और गरीब को परेशान करने के षड्यंत्र चल रहे थे।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद  उनमें भारी कमी आई है। अब अपराधी अपराध करने से पहले 100 बार सोचता है।
 बेढ़म ने  कहा, "मुझे यह महसूस होता है कि आप जितना प्यार अपने बेटों और भाइयों से करते हैं, उतना ही प्यार जवाहर बेढ़म से करते हैं।उन्होंने विकास के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा विकास में जहां भी कोई कमी दिखे आप मुझे बताए उसे पूरा करना आपके इस बेटे का संकल्प है। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों द्वारा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................