गुंडा ऐदला ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
तखतगढ़ (बरकत खान) कोसेलाव में 25 दिसंबर से शुरू हुई शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को फाइनल मैच हुए। इसका फाइनल मुकाबला गुंडा ऐदला और खिवादी के बीच हुआ । इसमें गुंडा ऐदला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में खिवादी की टीम मात्र 78 रन ही बना पाई। गुंडा ऐदला ने 11 रनों से टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक कमेटी ने समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी और 35000 हजार रुपए की राशि एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 15000हजार रुपए की राशि से नवाजा गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज अर्जून बंजारा गुंडा ऐदला, और बेस्ट बालर महेंद्र माही खिवादी टीम के एवं सर्वश्रेष्ठ बैटर डिगाई टीम के अजयपाल सिंह, बेस्ट फिल्डर हितेश सुथार खिवादी रहे यह जानकारी मिडिया प्रभारी भरत गेहलोत ने दी इस दौरान भामाशाह राकेश सैन, नरेंद्र सिंह घणा, दिनेश मीणा, भरत गेहलोत कोसेलाव, नरपतसिंह राजपुत, महेंद्र सिंह,मंशाराम भाटी, महावीर सिंह जोघा, कानसिंह, हरवंतसिह झलक, दिनेश भाई परमार, नरेंद्र सिंह घणा,भिख सिंह, अजयपाल सिंह चौधरी, हेमेंद्र सिह राणावत, मुकेश भाई बारोलिया,किशोर माली, दिनेश राठौड़, सुरेंद्र परमार,महावीर सिंह चारण,हसमुख मालवीय,दिपक परिहार,रवि भाई, नरपतसिंह राजपुत,भगताराम देवासी,रफिक भाई, किशोर चौधरी,अमजत खांन, विनोद परमार,रिजवान शान,सहित ग्रामवासी और खिलाड़ी मौजूद रहे।


