17 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sep 15, 2025 - 14:04
 0
17 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

अंता (शफीक मंसूरी ) स्थानीय सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में 69वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ये प्रतियोगिता 14 सिंतबर 2025 से 17 सिंतबर 2025 तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आर.डी. मीणा चेयरपर्सन जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय कोटा, व विशिष्ट अतिथि हेमराज मीणा रिटायर्ड रक्षा मंत्रालय व राजकुमार मीणा आदित्य सौलर कंपनी जयपुर शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल राधा मीणा ने की। मंच का संचालन व्याख्याता प्रेम बिहारी सुमन ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पचेल कलां व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढोलम के बीच खेला गया। जिसमें पचेल की टीम ने 34 -04  से जीत दर्ज की। दूसरा मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसावा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काचरी के बीच खेला गया जिसमें पलसावा ने 26-24 से जीत पाई। सेंट्रल एकेडमी स्कूल, अंता की टीम ने महात्मा गांधी स्कूल बमोरी की टीम पर 23 -04 से एक तरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 11 मैच खेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक रघुवीर प्रसाद मीणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  जिले की कुल 23 टीमों के 249 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। सभी खिलाड़ियों व दल प्रभारियों के लिए विद्यालय की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................