राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर किया जोरदार इस्तक़बाल
दिल्ली पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार ने दी मुबारकबाद
अंता (शफीक मंसूरी ) कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौबदार ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ 6 अगस्त को दिल्ली में इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम दिल्ली में आयोजित हुए ऑल इंडिया मुशायरा, कवि सम्मेलन में राजस्थान के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का साफाबन्दी व 51 किलो का पुष्पाहार पहनाकर व शाल ओढ़ाकर जन्मदिन की मुबारकबाद पेश कर जोरदार इस्तक़बाल किया किया। इमरान इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रोग्राम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया

