लक्ष्मणगढ़ से अलवर के लिए दोपहर में रोडवेज बसें उपलब्ध कराने की मांग

Jan 4, 2026 - 14:04
 0
लक्ष्मणगढ़ से अलवर के लिए दोपहर में रोडवेज बसें उपलब्ध कराने की मांग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन  )उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद लक्ष्मणगढ़ कस्बे से अलवर जाने के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे के बीच में जाने की कोई निगम द्वारा सुविधा नहीं है।   मौजूदा बसों की संख्या यात्रियों की संख्या के मुकाबले कम है, खासकर दोपहर के समय।
यात्रियों को अलवर जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता है। या फिर अपने निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक एवं समय की हानि हो रही है ।दोपहर की बसों की कमी से असुविधा होती है, क्योंकि सुबह की बसें जल्दी भर जाती हैं और अगली बस में लंबा इंतजार करना पड़ता है।
भाजपा के युवा नेता जैकी खंडेलवाल, विशाल झालानी विजय तिवारी अविनाश खारवाल प्रकाश प्रजापत स्थानीय लोगों द्वारा दोपहर की बस सेवाओं की मांग भाजपा प्रत्याशी रहे राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बना राम मीणा  एवं मुख्य अगार प्रबंधक को पत्र लिखकर की है। जिससे यात्रा सुविधाजनक हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................