क्षेत्र में तेंदुए की सूचना पर खलबली, फिर दिखा तेंदुआ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के सतानियां का बास धोली कोठी क्षेत्र में आवारा कीकरो मे फिर तेंदुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों में दहशत है।
ग्रामीण लोगों ने गांव के ही पास जंगल में मंगलवार सुबह फिर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया है । स्थानीय लोगों ने बताया की पास ही मालाखेड़ा रोड स्थित अस्पताल के पीछे खेत मे इलाके में कुछ लोगों को चार दिन पहले भी तेंदुआ दिखा था।
उसी दिन वन विभाग को सूचना दी गई थी। विभाग को फुटेज भी भेजे गए। वन विभाग की टीम से अब फिर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हारून खान धोली कोठी मौजपुर ने तुरंत कार्रवाई करने की मांग वीडियो जारी कर की है। कहा जा रहा है कि दो दिन से लगातार तेंदुआ दिख रहा है।
वन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया है कि तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।