लक्ष्मणगढ़ में 7 जनवरी को हटाया जाएगा अस्थाई अतिक्रमण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में ट्रैफिक दबाव को मध्य नजर रखते हुए रोज-रोज लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कदम उठाया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ के निर्देशन में बुधवार को जालूकी रोड कठूमर रोड मुख्य बाजार मालाखेड़ा रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान 7 जनवरी को तीन टीमों का गठन किया गया है। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया की इस अभियान में ठेले रेहडी दुकानों के आगे बने हुए चबुतरे एवं दुकानों के आगे लगाए हुए सामान को हटाया जाएगा। पालिका प्रशासन ने मय सुरक्षा बल जेसीबी ट्रैक्टर सहित पूर्ण तैयारी कर ली है।