21 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर चोट आने से मौत

Jan 6, 2026 - 13:31
 0
21 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर चोट आने से मौत

पाली (बरकत खान) पाली में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र में खैरवा और हिंगोला गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रानी थाना क्षेत्र के माताजी गली बमाणिया गांव (मोखमपुरा) निवासी 21 साल के मदनलाल पुत्र पेमाराम के रूप में हुई है। मदनलाल खैरवा के पास के एक कृषि कुएं पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार रात वह बाइक से किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया मृतक के परिजनों ने बताया कि मदनलाल की शादी करीब तीन वर्ष पहले गुड़ा लाश गांव में हुई थी। उसकी एक साल की बेटी राधिका है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................