ईपी. के टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी पूर्ण, 11 जनवरी को 11 बजे तक भी स्कूल आकर कर सकते है आवेदन

Jan 10, 2026 - 14:27
 0
ईपी. के टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी पूर्ण, 11 जनवरी  को 11 बजे तक भी स्कूल आकर कर सकते है आवेदन


खैरथल (हीरालाल भूरानी )  इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल खैरथल द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च एग्जाम का द्वितीय चरण कक्षा 9 से 12 दिनांक 11 जनवरी 2026 रविवार को आयोजित होने वाला है। इंजीनियर्स पॉइंट के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम की सभी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। यदि किसी विद्यार्थी ने यह एग्जाम विगत वर्षो में भी दिया है, तो वह इस वर्ष भी एग्जाम देकर अपनी परफोर्मेंस बढ़ा सकता है। अभिभावकों की विशेष मांग पर यदि किसी विद्यार्थी ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो ऐसे  विद्यार्थियों को एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। जिसमें एग्जाम वाले दिन 11 बजे तक विद्यालय परिसर में पहुंचकर भी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।
 एग्जाम कोर्डिनेटर आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इस सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी लाखों रुपए की नकद ईनाम और स्कॉलरशिप जीत सकते हैं। कक्षा9 वीं और 11वीं  वाणिज्य और कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रूपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। कक्षा10वीं क्लास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले  को 100000 रुपए का नकद ईनाम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51000 रुपए का नकद ईनाम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। साथ ही 11 वीं क्लास विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11000 रूपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इनके अलावा अन्य रैंक प्राप्त करने वालों को भी आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। साथ ही साथ लाखों रुपए की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। एग्जाम 11 जनवरी 2026 को रविवार को मातौर रोड स्थित नए विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय में रिपोर्टिंग करने का समय प्रातः 10:00 बजे का है और एग्जाम अपराह्न: 12:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस एग्जाम के लिए खैरथल के आसपास के क्षेत्र से वाहन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। जिसमें खैरथल के अलावा अलवर, तिजारा , कोटकासिम, किशनगढ़, अजरका, बासनी, भानौत,  बीजवाड़, मुंडावर, सोड़ावास, ततारपुर, जिंदौली, पड़ीसल आदि जगह से भी वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................