जलग्रहण विकास एवं भू-सरंक्षण के निदेशक ने भुसावर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 अन्तर्गत निर्मित कार्यों का किया निरीक्षण
जलग्रहण के कार्यों से आमजन को मिले लाभ-निदेशक
भरतपुर, (कौशलेंन्द्र दत्तात्रेय) प्रदेश के जलग्रहण विकास एवं भू-सरंक्षण विभाग के निदेशक मुहम्मद जुनैद (आईएएस) ने शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई 2.0 योजना के तहत् पंचायत समिति-भुसावर में विभिन्न जलग्रहण कार्यों का निरीक्षण किया
निदेशक जुनैद ने एनआरएम मद अन्तर्गत ग्राम पंचायत भैंसीना में निर्मित दो फार्म पॉण्ड का निरीक्षण किया एवं मौके पर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलग्रहण का कार्यों की क्षेत्र में महत्ती आवश्यकता है किसानों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि फार्म पोंड, रिचार्ज शाफ़्ट के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराए जाएं जिससे लंबे समय तक स्थानीय लोग लाभान्वित हो सके।
निरीक्षण के दौरान ग्राम भैंसीना के लाभार्थी हरी मीणा ने बताया कि इस फार्म पॉण्ड से वर्षा जल का संचय हुआ जिससे लगभग 12-15 बीघा खेत की सिंचाई कर लेता हूँ। कृषक ने बताया कि वर्षा जल संचयन से मेरी उपज में वृद्धि हुई है।
उन्होंने भैंसीना चारागाह में निर्मित रिचार्ज शाफ्ट का निरीक्षण किया जिसके दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया कि इस तरह की संरचना से भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने ग्राम पंचायत भैंसीना में उत्पादन गतिविधि अन्तर्गत स्प्रेयर एवं फीडिंग मैनेजर से लाभान्वित कृषकों से वार्तालाप किया जिसमें परियोजना क्षेत्र के कृषकों द्वारा योजना की सराहना की और इस तरह की अन्य परियोजनाओं को भविष्य स्वीकृत करवाने की मांग की।
उन्होंने महाविद्यालय, महतौली में आरटीडब्ल्यूएचएस के तहत मय रिचार्ज शाफ्ट का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत के प्रवेश बिन्दु गतिविधि अन्तर्गत निर्मित यात्री प्रतीक्षालय एवं ओपन जिम का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) रिछपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता भरतपुर सम्भाग इन्द्रजीत निमेश, अधीक्षण अभियंता, जलग्रहण, करतारसिंह, अधिशाषी अभियंता गोपाल लाल मीना, सहायक अभियंता अभिषेक पाण्डे एवं नीरज चाहर, कनिष्ठ अभियंता शिवशंकर, प्रशासक भैंसीना राहुल तिवारी, ग्रामीण एवं काश्तकार मौजूद रहे।


