कठूमर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह में गोवर्धन पूजा के साथ हुए छप्पन भोग के दर्शन
कठूमर/ दिनेश लेखी -- कस्बे के द्वारका मैरिज होम में चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह के पंचम दिवस पर झांकी के साथ गोवर्धन पूजा के साथ छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक दीपक दुसाद व हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि कथा वाचक मेहंदीपुर बालाजी के अशोक शास्त्री ने कथा के दौरान गोवर्धन पूजा के साथ छप्पन भोग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग गया।
कथा वाचक ने बताया कि सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिन्दु परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए।
इस मौके पर व्यास ने मैं तो गोवर्धन कूं जाउ मेरे वीर नांप मानै मेरो मनुवा, गोवर्धन महाराज-महाराज तिहारे माथे मुकुट विराज रियौ आदि मनमोहक भजन सुनाए। कथा के अंत में आरती के बाद सभी भक्तों को छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरण किया गया
इस अवसर पर हरिओम फोरेस्टर, प्रमोद दुसाद, सोनू खंडेलवाल, पप्पू साहू, पप्पू सोती, राजू सोती, पारूल खंडेलवाल, डिम्पल खंडेलवाल, प्रीति खंडेलवाल सविता, कोमल आदि सहयोग कर रहे हैं।