मॉडल वूमन फ्रेंडली ग्राम पंचायत पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन,आदर्श ग्राम पंचायत रारह की सरपंच कुसुम सिंह को किया गया सम्मानित
भरतपुर /पूणे (विष्णु मित्तल) पुणे स्थित यशदा (पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “नेशनल वर्कशॉप ऑफ मॉडल वूमन फ्रेंडली आदर्श ग्राम पंचायत” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, नेतृत्व एवं सहभागिता को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना रहा।
कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा देशभर से पधारे सरपंचों, अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का पारंपरिक मराठी संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुरूप भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के 13 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें मॉडल वूमन फ्रेंडली आदर्श ग्राम पंचायतों की सरपंच, राज्य नोडल अधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि एवं UNFPA के अधिकारी सम्मिलित रहे।
उद्घाटन सत्र में वरिष्ठता क्रम अनुसार प्रमुख रूप से उपस्थित अधिकारीगण—
भारत सरकार (पंचायती राज मंत्रालय)

