मकर संक्रांति पर सेवा की मिसाल:भारत विकास परिषद की अनूठी पहल, जर्सी और स्कूल बैग पाकर खिले नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे

Jan 14, 2026 - 11:11
 0
मकर संक्रांति पर सेवा की मिसाल:भारत विकास परिषद की अनूठी पहल, जर्सी और स्कूल बैग पाकर खिले नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे

भुसावर (विष्णु मित्तल) | मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा भुसावर द्वारा सेवा की एक और मिसाल पेश की गई। स्थानीय सेठों की हवेली निवासी स्व. निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में 'निरंजन सेवा, नई दिल्ली' के सहयोग से इटामडा स्थित नाईयों की ढाणी राजकीय विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म जर्सी और स्कूल बैग वितरित किए गए।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ: कार्यक्रम का आगाज़ प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल और शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल और सचिव डॉ. विजय पहाड़िया ने बताया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बच्चों की मुस्कान ने बयां की खुशी: कोषाध्यक्ष राजेश गोयल और सदस्य प्रकाश जैमन के नेतृत्व में विद्यालय के दो दर्जन विद्यार्थियों को जब नई जर्सी और बैग मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है कि इस सत्र में अब तक परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 602 स्कूल बैग और 484 गर्म जर्सियां बांटी जा चुकी हैं।

विद्यालय परिवार ने जताया आभार: शिक्षिका पार्वती मित्तल ने भामाशाहों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर हेमंत पाण्डेय, नवीन मित्तल, रोशन सैनी, निशांक सोनी, जितेश मित्तल और दीपा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................