कठूमर में धौलागढ़ की पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Jan 14, 2026 - 12:49
 0
कठूमर में धौलागढ़ की पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

कठूमर (दिनेश लेखी) नगर से धौलागढ़ देवी के लिए रवाना हुई 13वीं पदयात्रा का बुधवार सुबह कठूमर कस्बे में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। द्वारका मैरिज होम पर कस्बेवासियों ने हरिओम फॉरेस्टर के नेतृत्व में जय माता धौलागढ़ देवी सेवा मंडल नगर के तत्वावधान में पदयात्रियों का पुष्पवर्षा व जयकारों के साथ अभिनंदन किया।
नगर पालिका बृज नगर के अध्यक्ष रामावतार मित्तल ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ नगर कस्बे के प्राचीन कुंडा वाले राम मंदिर से बुधवार सुबह 7 बजे किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व दिनेश बंसल मूडौती वालों द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में शुरू हुई इस पदयात्रा में प्रारंभ में मात्र सात पदयात्री शामिल थे, जबकि इस वर्ष 13वीं पदयात्रा में महिलाओं सहित करीब 300 श्रद्धालु शामिल होकर माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
कस्बे में पदयात्रा के आगमन पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सम्मान किया गया। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
पदयात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार मित्तल, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, रमेश बंसल, गणेश आड़तिया, भाजपा नेता भानु सोनी, दिनेश बंसल सहित करीब तीन सौ पदयात्री शामिल रहे। वहीं पदयात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद, हरिओम फॉरेस्टर, कृष्ण कुमार उर्फ कन्नू, पिंकू शर्मा, रिंकू चौधरी, दीपू दुसाद, हेमंत दुसाद सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व युवाओं ने  भूमिका निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................