मकर संक्रांति पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुंडावर (देवराज मीणा) मुण्डावर उपखण्ड के गांव जसाई में मकर संक्रांति के पर्व पर सरपंच संघ प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में युवा भगतसिंह सेना राजस्थान के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर 18वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव रहे।
कार्यक्रम केे विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत न्यायाधीश प्रवीण कुमार, डॉ.मोहनलाल राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक बलजीत यादव, देवेन्द्र कादयान समाजसेवी, तृषा चक्रवर्ती एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, युवा नेता हरेन्द्र भूपनिया, अजमेर सिंह, समाजसेवी दीपक सिंह राजपूत रहे। रक्तदान कार्यक्रम से पूर्व महर्षि वाल्मीकि मंदिर का भूमि पूजन किया गया।रक्तदान शिविर में राठ ब्लड बैंक कोटपूतली की टीम ने 122 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर शेरसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, डॉ.फूल सिंह चौधरी , रामानंद चौधरी, गुलजारी लाल, बिजेन्द्र स्वामी, ईश्वर पंच, महावीर पंच, विजय सिंह, महेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र चौधरी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।