एमएसजे कॉलेज मैदान रंगीन पतंगों व उत्सव के गीतों से रहा गुंजायमान; पतंगोत्सव में अधिकारियों, जनप्रतिधिनियों ने उड़ाई रंगीन पतंगें
पतंग महोत्सव में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने एमएसजे कॉलेज मैदान पर पतंग उड़ाकर मंकर संक्रांति की एक-दूसरे को शुभकामनाऐं दी तथा मुख्यमंत्री की पहल को आमजन के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिला कलक्टर कमर चौधरी, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागारिकों ने पतंग उड़ाकर उत्साह को दुगुना किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व देशभर में लौहड़ी, पोंगल के नाम से अलग-अलग क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह पर्व उमंग, उत्साह एवं बंसत ऋतु के आगमन के स्वागत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पतंगोत्सव में रंग-बिरंगी पतंगों को आकाश में उड़ता देख कर मन प्रफुल्लित होता हैं, यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने संभाग मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित महोत्सव की सराहना करते हुये कहा कि इससे हमारी सांस्कृतिक परम्पराऐं सुदृ़ढ़ होती है।
पतंग उत्सव में सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज यादव, प्रशिक्षु आईएएस भानू शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजीव शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारती भारद्वाज, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल, संयुक्त निदेशक पशुपालन रामकिशन महावर, उपनिदेशक उद्यानिकी जनकराज मीणा, गणमान्य नागरिकों शैलेष कौशिक, सत्येन्द्र गोयल, गिरधारी गुप्ता, उद्यमी अनुराग गर्ग सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाकर पतंगों के पेच लड़ाए तथा बच्चों ने पतंग लूटकर मनोरंजन के साथ पतंगोत्सव मनाया।