पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; क्षेत्र में फैली सनसनी

Jan 14, 2026 - 14:25
 0
पेड़ से लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; क्षेत्र में फैली सनसनी

देवरिया (शशि जायसवाल) देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बगीचे में पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान गांव के पास स्थित बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की मां ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................